logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विदर्भ के कई जिलों में हो रही जमकर बारिश, मौसम विभाग ने वाशिम और यवतमाल के लिए जारी किया रेड अलर्ट


नागपुर: महाराष्ट्र के कई जिलों में इस समय भारी बारिश हो रही है। कई जगहों पर बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों तक राज्य में भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटों में मराठवाड़ा, विदर्भ के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

यवतमाल शहर सहित जिले की कई तहसीलों जोरदार बारिश हो रही है। यवतमाल शहर सहित पुसद और उमरखेड तहसील में तूफानी हवाओं के साथ भारी हुई है. यहां नदियों और नालों में बाढ़ आ गई है। इस तूफानी बारिश एक चलते फसलों को भयंकर क्षति पहुंची है। शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। 

मौसम विभाग ने यवतमाल और वाशिम जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ नागपुर, अकोला, बुलढाणा और वर्धा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।