logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आवारा कुत्तों पर नकेल कसने में नाकाम महानगर पालिका, हाईकोर्ट ने मनपा के 23 अफसरों को भेजा नोटिस


नागपुर: नागपुर में आवारा कुत्तों का आतंक रोकने में मनपा अफसर नाकाम साबित हुए हैं। इसी मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने सख्ती दिखाते हुए मनपा के 23 अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने अधिकारियों से साफ पूछा है कि कार्रवाई क्यों न की जाए। अब सभी अधिकारियों को 9 सितंबर तक अपना जवाब दाखिल करना होगा।

दरअसल, आवारा कुत्तों को लेकर हाईकोर्ट ने पहले ही 2002 और फिर 2022 में आदेश जारी किए थे। इन आदेशों में कुत्तों को पकड़ने, उन्हें खाना खिलाने पर रोक लगाने और मालिकों को घरों में पालतू जानवरों को नियंत्रित रखने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन, इन आदेशों को दरकिनार कर दिया गया। नतीजा ये हुआ कि शहर में आवारा कुत्तों का उपद्रव बढ़ता गया।

इसी मुद्दे पर जनहित याचिका दाखिल की गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने नाराज़गी जताई और कहा कि अब सिर्फ सुझाव नहीं, बल्कि जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। मनपा की ओर से जो सूची कोर्ट को सौंपी गई है, उसमें अतिरिक्त आयुक्त, पशु चिकित्सा अधिकारी और 10 ज़ोन के सहायक आयुक्तों सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

यही नहीं, कोर्ट ने इस मामले में पुलिस अधिकारियों की सूची भी मांगी थी, जिस पर पुलिस कमिश्नर ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को भी नोटिस जारी कर दिया गया है। अब देखना होगा कि 23 अफसर कोर्ट में क्या जवाब देते हैं और आवारा कुत्तों से परेशान शहर को कब तक राहत मिल पाती है।