logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

डेटिंग एप के जरिए हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, रईस घरों के युवक हो रहे शिकार


नागपुर: शहर में इन दोनों डेटिंग एप के नाम से हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का नया ट्रेंड शुरू हुआ है। इसमें फिल्म जगत सहित उच्च शिक्षित मॉडलिंग क्षेत्र से जुड़ी युवतियों का बड़ी संख्या में समावेश है। डेटिंग एप के माध्यम से हाई प्रोफाइल घरों के युवकों को शहर के बड़े-बड़े होटलों में ले जाकर देह व्यवसाय करवाया जा रहा है। दलालों के माध्यम से शहर के बड़े-बड़े होटलों में ये सेक्स रैकेट शुरू हैं जिन पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग इन दिनों उठने लगी है।

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर डेटिंग ऐप द्वारा श्रीमंत घरों के युवकों को पहले अपने जाल में फसाया जाता है और बाद में शहर के बड़े-बड़े होटलों में ले जाकर देह व्यवसाय करवाया जा रहा है। इसके लिए होटल मालिकों से देह व्यवसाय में सक्रिय इन युवतियां का 30 से 40% कमिशन पहले से ही फिक्स होता है। होटल में एक महंगा कमरा बुक करने के बाद शराब और खाना मंगवाया जाता है और बाद में पहली मुलाकात के बाद महंगे गिफ्टों की भी मांग युवतियों द्वारा की जाती है। 

पिछले कुछ महीनो में नागपुर शहर में नई दिल्ली मुंबई, पंजाब, गोवा, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार की मॉडलिंग क्षेत्र से जुड़ी युवतियों के साथ ही टीवी क्षेत्र से जुड़ी युवतियाँ के नागपुर में आने की चर्चा है। दलालों के माध्यम से युवतियां नागपुर के बड़े होटलों में रूकती है किसी को शक ना हो इसके लिए हालांकि देह व्यापार का ट्रेंड भी बदला है । ये युवतियां मॉडलिंग के नाम पर फोटोशूट करने के बहाने डेटिंग एप के माध्यम से शहर में पहुंचती है और यहां बड़े-बड़े होटलों में देह व्यवसाय करती हैं। शहर के धर्मपेठ सीताबर्डी, माउंट रोड सदर, जनता चौक और एयरपोर्ट परिसर  स्थित कई बड़े होटलों में यह गोरख धंधा शुरू है। हालांकि पुलिस की दुर्लक्षता के चलते देह व्यवसाय का यह पूरा धंधा बिना रोक-टोक जारी है जिस पर अंकुश लगाने की मांग इन दिनों उठने लगी है।