logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Hingna: सालईमेंढा तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत, रेस्क्यू में देर शाम मिले शव


नागपुर: हिंगणा तहसील अंतर्गत सालईमेंढा तालाब में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पांच दोस्त छुट्टी का आनंद लेने के लिए तालाब पर पहुंचे थे। इसी दौरान दो युवक नहाने के लिए पानी में उतरे और गहरे पानी में चले जाने से डूब गए।

मृतकों की पहचान 19 वर्षीय आदित्य रामचंद्र चहांदे निवासी राजीवनगर MIDC और 19 वर्षीय अभिषेक अमीरचंद सिरसाम निवासी सिंदवाड़ा, वर्तमान निवासी निलडोह हिंगणा के रूप में हुई है। दोनों युवक रॅमसन कंपनी में काम करते थे। बताया जा रहा है कि बुधवार को नाइट ड्यूटी होने के कारण सभी दोस्त दोपहर में घूमने निकले थे। करीब साढ़े तीन बजे आदित्य और अभिषेक तालाब में तैरने के लिए उतरे, लेकिन पानी ज्यादा होने से दोनों डूबने लगे। साथ मौजूद दोस्तों ने मदद के लिए आवाज लगाई, लेकिन किसी को तैरना नहीं आता था।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 112 पर दी गई। हिंगणा पुलिस और नागपुर महानगरपालिका के अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब शाम 7 बजे दोनों युवकों के शव तालाब से बाहर निकाले गए और ग्रामीण अस्पताल हिंगणा भेजे गए। फिलहाल हिंगणा पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।