logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: धामणा फ्लाईओवर पर भयानक कार हादसा; टायर फटा, कार 200 फीट दूर गिरी कार, चालक गंभीर रूप से जख्मी


नागपुर: रविवार रात को नागपुर-अमरावती राष्ट्रीय राजमार्ग पर धामना फ्लाईओवर पर एक भयानक कार दुर्घटना हुई। कार का अगला टायर अचानक फट गया और कार पलटकर 200 फीट दूर तक उड़ गई। इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है. हादसे में कार चालक बडनेरा, अमरावती निवासी अक्षय कठाने (27) गंभीर रूप से घायल हो गया. गनीमत यह रही कि पुल पर लगी लोहे की बैरिकेडिंग के कारण कार पुल के नीचे नहीं गिरी और बड़ा हादसा होने से टल गया।

अक्षय कठाने अपनी कार में बडनेरा से नागपुर तक अकेले यात्रा कर रहा था. तभी अक्षय कठाने की कार का अगला टायर फट गया और अक्षय वाहन से नियंत्रण खो बैठा। कार नियंत्रण से बाहर हो गई और डिवाइडर से टकरा गई. फिर इसी और दो टायर फट गए और 200 फीट दूर दूसरी सड़क पर जा गिरी। दुर्घटना के समय सड़क पर कोई अन्य वाहन न होने के कारण बड़ी जनहानि होने से टल गई।

फ्लाईओवर पर मजबूत लोहे की बैरिकेडिंग ने कार को पुल के नीचे गिरने से रोक दिया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि यदि बैरिकेड नहीं होते तो बड़ा हादसा हो जाता. हादसा होते ही घटनास्थल पर भारी भीड़ लग गई। स्थानीय पुलिस ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचित किया, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल अक्षय को नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।