logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

काटोल में भीषण दुर्घटना, ट्रक से टकराई कार, हादसे में 6 लोगों की मौत


नागपुर: नागपुर जिले में भीषण हादसे में ६ लोगों की मौत हो गई है। काटोल तहसील के सोनखांब से ताराबोडी के बीच रात के समय शादी समारोह से लौट रहे लोगों की कार की एक ट्रक से टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि कार में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल  हुआ है।  

शादी समारोह के बाद बारातियों की क्वालिस गाड़ी रात के समय नागपुर से काटोल की ओर जा रही थी तभी एक ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। ये हादसा इतना जोरदार था की कार के सामने के हिस्से के पूरे परखच्चे उड़ और  कार में सवार छह लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के नाम अजय चिखले, विट्ठल थोटे, सुधाकर मानकर, रमेश हेलोंडे, मयूर इंगले, वैभव चिखले हैं। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।  

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सातों लोग शादी के लिए नागपुर आए थे। देर रात नागपुर में शादी समारोह खत्म करने के बाद वो सभी  नागपुर से काटोल की ओर अपने घर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही ये अनहोनी हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। इस हादसे में जबकि गंभीर रूप से जख्मी युवक का इलाज नागपुर के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।