logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कोंढाली-अमरावती मार्ग पर भीषण हादसा; ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो की मौत 


नागपुर: नागपुर-अमरावती रोड स्थित कोंढाली के पास भीषण हादसा हुआ है। जहां ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए नागपुर रेफर कर दिया गया है। हादसा सुबह नौ बजे हुआ। हादसा कितना भीषण था इसी से समझा जा सकता है कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार ट्रक अमरावती की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उसने बाजू से जारी कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार के अंदर मौजूद दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही कोंढाली पुलिस मौके के पास पहुंची और  घायलों को इलाज के लिए ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन गंभीरता को देखते हुए उन्हें नागपुर रेफर कर दिया गया है। 

मृतकों की पहचान आदित्य सुखदेव माने (32, मॉडल कॉलोनी द्विप बंगला चौक पुणे) और बिसेन पवन मराठे (22 मानेगांव बिरसा, जिला बालाघाट) के रूप में हुई है। वहीं पिछली सीट में बैठे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।