logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: तेज बारिश से गिरा घर, दबने से एक की मौत


नागपुर: उपराजधानी में बेमौसम बारिश जारी है। हवा और तेज बारिश के कारण पेड़ो और घरों का गिरना जारी है। मंगलवार दोपहर को शहर में तेज बारिश हुई। इस दौरान तहसील थाना अंतर्गत टिमकी रंभाजी रोड इलाके में एक घर का छज्जा गिरने का मामला सामने आया। मलबे के निचे चार लोग दब गए। इस हादसे में एक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अशोक येरपुड़े (50) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंच गए। 

मिली जानकारी, मृतक  मजदुर था। वह अपने दो मामा के साथ वहां रहता था। कुछ महीने पहले ही उसकी माँ की मौत हुई थी। रोजाना की तरह मंगलवार को भी मृतक अपना काम ख़तम कर घर आराम करने पहुंच। दोपहर जैसे ही बारिश शुरू हुई। कच्चा घर होने के कारण छत गिर गई। जिसमें दबने से अशोक की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग तुरंत मौके पर पंहुचा और बचाव कार्य शरू कर दिया। मलबे के निचे से उसे बाहर निकला और इलाज के लिए मेयो अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

बेमौसम बारिश से अब तक पांच की गई जान 

जब से शहर में उपराजधानी में बेमौसम बारिश शुरू हुई है, तब से अब तक घर गिरने और उसके निचे दबने से पांच लोगों की जान जा चुके है। पिछले महीने मंगलवारी में घर के ऊपर पेड़ गिर गया था, जिसमें दबकर माँ-बेटे की मौत हो गई थी। वहीं इसके बाद बेसा में भी दिवार के निचे आने के कारण पत्नी-पति की जान जा चुकी है। वहीं आज छत गिरने से व्यक्ति की जान चली गई।