logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: दलालपूरा परिसर में घर में लगी आग, दो बच्चे समेत चार लोग झुलसे


नागपुर: नागपुर के दही बाज़ार दलाल पूरा परिसर के एक घर में भीषण आग लगने की घटना सामने आयी है। हादसा गुरुवार दोपहर क़रीब एक बजे का बताया गया है। इस अग्नि कांड में एक ही परिवार के दो बच्चे समेत चार लोग झुलस गये।

गुरुवार दोपहर एक बजे दही बाज़ार के दलाल पूरा परिसर में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी की माने तो  रेल पटरी से सट कर बड़ी मात्रा सुखी पत्तियों में चिंगारी उठी. देखते ही देखते यह धधक उठी और परिसर के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना से एक घर को भारी नुक़सान हुआ. हादसे के वक्त में घर में पांच लोग मौजूद थे।

आग लगने से चार लोग झुलस गये. इनमे दो बच्चे भी शामिल है. जबकि दो अन्य महिला और पुरुष बुरी तरह घायल हो गये. वही आग की सूचना मिलते दमकल की दो गाड़ियाँ मौके पर पहुची और कड़ी मशक़्कत के बाद आग पर क़ाबू पाया गया. हालाकि इस घटना में घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया.