logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

HSC Result 2024: नागपुर विभाग फिर पिछड़ा, 92.12 प्रतिशत बच्चे हुए पास; अमरावती का 93 प्रतिशत रहा रिजल्ट


नागपुर: 12वीं बोर्ड का रिजल्ट (HSC 12th Board Result) मंगलवार को घोषित कर दिया। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च मध्यमिक शिक्षा मंडल के अनुसार, इस बार नागपुर विभाग (Nagpur Division) में 92.12 प्रतिशत बच्चे पास हुए। वहीं अमरावती विभाग (Amravati Division) का रिजल्ट 93 प्रतिशत रहा। हर बार की तरह इस बार भी नागपुर विभाग अन्य विभागों के मुकाबले पिछड़ गया। मुंबई विभाग (Mumbai Division) को छोड़कर सभी विभागों का परिणाम नागपुर से बेहतर रहा।

जारी परिणाम के अनुसार, नागपुर विभाग में गोंदिया जिले में सबसे ज्यादा बच्चे पास हुए हैं। जिनका प्रतिशत 95.24 रहा। वहीं गडचिरोली 94.42, भंडारा 94.68, चंद्रपुर 93.89, नागपुर 89.93 और वर्धा में 89.40 प्रतिशत बच्चे पास हुए। राज्य में एक तरफ नागपुर विभाग पिछड़ा, वहीं विभाग में भी नागपुर विभाग बेहद पीछे रहा।

नागपुर विभाग के 10 कॉलेजों का परिणाम शुन्य 

पुणे के शिक्षा मंडल कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में अध्यक्ष शरद गोसावी ने परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए बताया कि, नागपुर विभाग में 10 कॉलेज ऐसे हैं, जहां का परीक्षा परिणाम शुन्य रहा। यानी इन सभी 10 कॉलेजों में कोई छात्र पास नहीं हुआ है। हालांकि, यह जानकारी नहीं मिली है यह कॉलेज किस शाखा के थे। लेकिन जो परिणाम सामने आएं उससे उन शिक्षा संस्थानों में पढाई की स्तिथि कैसी होगी वह सामने आ गया है।


ऐसा है सभी विभागों का रिजल्ट 

क्रमांक विभाग पास प्रतिशत 
1कोंकण97.51
2नासिक
94.71
3पुणे 94.44
4कोल्हापुर 94.24
5छत्रपति संभाजीनगर
94.08
6लातूर
93.36
7अमरावती 93.00
8नागपुर 92.12
9मुंबई 91.95