logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

State 12th Board Result: रिजल्ट हुआ घोषित, बेटियों ने फिर मारी बाजी; 93.37 प्रतिशत बच्चे हुए पास


नागपुर: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च मध्यमिक शिक्षा मंडल (Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education) ने मंगलवार को 12वीं बोर्ड (12th State Board Results) के रिजल्ट घोषित कर दिए। इस बार 93.37 प्रतिशत बच्चे परीक्षा में पास हुए हैं। जिसमें 92.60 फीसदी लड़के और 95.49 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। वहीं हर बार की तरह इस बार भी बेटियों ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है।  

ज्ञात हो कि, इस साल 12वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 23 मार्च तक आयोजित की गई थी। इस साल राज्य के 15 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें साइंस स्ट्रीम के लिए सबसे ज्यादा सात लाख 60 हजार 46, आर्ट्स स्ट्रीम के लिए तीन लाख 81 हजार 982, कॉमर्स स्ट्रीम के लिए तीन लाख 29 हजार 905, प्रोफेशनल कोर्स के लिए 37 हजार 226, आईटीआई के लिए चार हजार 750 छात्र शामिल हैं। परीक्षा राज्य के 3 हजार 320 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

दोपहर एक बजे रिजल्ट होगा ऑनलाइन 

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च मध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष शरद गोसावी ने पत्रकार वार्ता का आयोजन कर परीक्षा का परिणाम घोषित किया। जिसके तहत सबसे ज्यादा रिजल्ट कोकण मंडल में आया, वहीं सबसे कम बचे पास मुंबई मंडल में हुए। जिनका प्रतिशत क्रमशः 97.51 और  91.95 प्रतिशत रहा। रिजल्ट घोषित हो चूका है। जिसके तहत दोपहर एक बजे इसे ऑनलाइन किया जाएगा। जहां बच्चे सहित अभिभावक mahahsscboard.in या  mahresult.nic.in संकेतस्थल पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

फिर पिछड़ा नागपुर मात्रा 92.12 प्रतिशत बचे हुए पास 

घोषित रिजल्ट के अनुसार, इस बार नागपुर विभाग के कुल छात्रों में से 92.12 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। वहीं पडोसी विभाग अमरावती की बात करें तो वहां 93 प्रतिशत बच्चे परीक्षा में सफल हुए। पिछले कई सालों से नागपुर विभाग का प्रदर्शन बेहद निराशा जनक रह है। अन्य विभागों के मुकाबले नागपुर विभाग पिछड़ता रहा है।

ऐसा है सभी विभागों का रिजल्ट 

क्रमांक विभाग पास प्रतिशत 
1कोंकण97.51
2नासिक
94.71
3पुणे 94.44
4कोल्हापुर 94.24
5छत्रपति संभाजीनगर
94.08
6लातूर
93.36
7अमरावती 93.00
8नागपुर 92.12
9मुंबई 91.95