logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

हुडकेश्वर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 


नागपुर: हुडकेश्वर पुलिस ने वाहन चुराने वाले दो दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक चार पहिया सहित करीब 7,35, 000 का सामान जब्त किया है। आरोपियों का नाम संजय ठाकरे (22, चंदन नगर,) और दर्शन पुरुषोत्तम पेटकर (18, अजनी) निवासी है। आरोपी संजय हार्डकोर क्रिमिनल है। उसके ऊपर नागपुर सहित अमरावती जिले के कई थानों में चोरी के मामले दर्ज है। 

बीते महीने 28 तारीख को चंद्रकांत भूते की हुंडई आई20 कार चोरी हो गई थी। जिसकी शिकायत उन्होंने हुडकेश्वर थाने में की थी। इसी जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली। जिसके आधार पर पुलिस आरोपी संजय को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने वाहन चोरी करने की बात काबुली। पूछताछ में आरोपी ने बताया की वह अपने एक साथी के साथ चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। आरोपी की दिए जानकारी के आधार पर उसके साथी दर्शन को भी गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन एक्टिवा, एक कार और चार मोटरसाइकिल करीब 7,35, 000 का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने विविध धाराओं में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया जहां उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।