logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उपराजधानी में सब्जियों के दामों में भारी उछाल, टमाटर 60 तो धनिया 160 रुपये प्रति किलो बिक रहा


नागपुर: सितंबर का आखिरी सप्ताह चल रहा है, लेकिन सब्जियों की कीमतें अभी भी आसमान छू रही हैं। नागपुर की मंडियों में सब्जियों की आवक कम होने से दामों में तेजी बरकरार है। महंगाई की मार सबसे ज्यादा टमाटर और हरे धनिये पर पड़ रही है।

नागपुर की महात्मा फुले सब्जी मंडी में इस समय रौनक कम है। सितंबर के आखिरी दिनों में भी सब्जियों की आवक सामान्य नहीं हो पाई है। बारिश के मौसम में भी सब्जियों की कीमतें लोगों की जेब पर भारी पड़ रही हैं। महंगाई की मार सबसे ज्यादा टमाटर और हरे धनिये पर पड़ रही है। टमाटर के दाम थोक में 50 से 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं, जबकि हरा धनिया 120 से 160 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

  • मिर्ची: 40 से 50 रुपये 
  • फूलगोभी: 50 रुपये 
  • पत्तागोभी: 25 से 30 रुपये 
  • सेम फली: 40 से 50 रुपये 
  • शिमला मिर्ची: 50 रुपये 
  • करेला: 50 रुपये 
  • टिंडा: 60 रुपये 
  • चौला फली: 40 रुपये 
  • गवार: 70 रुपये 
  • तुरई: 40 रुपये 
  • कद्दू: 20 से 25 रुपये 
  • लौकी: 20 रुपये 
  • भिंडी: 50 रुपये 
  • परवल: 50 रुपये 
  • बिन्स: 60 रुपये 
  • ककड़ी: 20 रुपये 
  • मूली: 20 से 30 रुपये 
  • गाजर: 40 रुपये 

सब्जी विक्रेता की माने तो "इस समय मंडी में 30 से 40 गाड़ियों की ही आवक हो रही है, जबकि पिछले साल ये संख्या 50 से ज्यादा होती थी। बारिश की वजह से सप्लाई प्रभावित है और इसी कारण दाम लगातार बढ़ रहे हैं।महंगाई की ये मार कब तक रहेगी, इसका जवाब तो मौसम ही देगा। लेकिन फिलहाल, आम आदमी की थाली का स्वाद फीका पड़ता नजर आ रहा है।