logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

गाली-गलौच से आहत युवक ने ऑटो चालक के सिर पर दे मारा पत्थर,हुई मौत


नागपुर:सीताबर्डी पुलिस थाने की हनुमान गली स्थित गुजरात लॉज के सामने शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ दिखाई देने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जब  शव की जांच की तो उसकी पहचान ऑटो चालक राजकुमार यादव के रूप में हुई। अज्ञात आरोपी ने पत्थर से कुचल कर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों से पुलिस ने चंद मिनटों में ही इस हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान कर ली थी। आरोपी 20 वर्षीय आनंद नगर निवासी साहिल अजय राऊत था। दरअसल साहिल का पिता भी ऑटो चालक है। घर में मोबाइल का नेटवर्क सही से काम नहीं करने के चलते  वह अक्सर इस गली में वाईफाई का इस्तेमाल कर  मोबाइल फोन पर डाउनलोडिंग करने के लिए आता था। घटना वाली रात भी वह गली में एक ओटे पर बैठकर मोबाइल फोन पर डाउनलोडिंग कर रहा था उसी दौरान बारिश शुरू हो गई जिससे बचने के लिए वह ऑटो में बैठ गया। ऑटो चालक अपना ऑटो साइड में लगाकर पास में ही स्थित ओटे पर सोया हुआ था। उसी दौरान ऑटो चालक की नींद खुल गई और उसने युवक को गाली गलौज करते हुए फटकार लगाई। गंदी गालियां सुनकर साहिल आहत हो गया और उसने सड़क से पत्थर उठाकर राजकुमार के सिर पर दे मारा। हालांकि तब राजकुमार की मौत नहीं हुई थी थोड़ी देर बाद घूम कर आने के बाद पकड़े जाने के डर से साहिल ने दोबारा पत्थर उठाया और उसे तब तक मारा जब तक राजकुमार की मौत नहीं हो जाती। इस घटना को अंजाम देने के बाद युवक पकड़े जाने के डर से अपनी मौसी के घर मोर्शी के पास कोलवीर गाँव में भाग गया था। जिसे क्राइम ब्रांच यूनिट 2 की टीम ने चंद घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। खास बात आरोपी साहिल कुछ दिन पहले ही भंडारा में हुई पुलिस भर्ती में भी शामिल हुआ था।