logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पति अनैतिक संबंध में बन रहा कांटा, पत्नी ने गला दबाकर की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार


नागपुर: अनैतिक संबंध में बाधा डालने वाले पति का पत्नी ने गला दबा कर हत्या कर दिया। उसके बाद पति ने आत्महत्या बताकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराइ। वहीं जांच में आत्महत्या की बात पूरी तरह गलत निकली। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मारे गए युवक का नाम नामदेव (30) है। आरोपी पत्नी का नाम विद्या है। कोर्ट ने विद्या को 5 दिन तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

पुलिस के मुताबिक नामदेव एक बंगले में किसानी का काम करता है। उन्होंने 10 साल पहले विद्या से शादी की थी। उनके बच्चे नहीं थे। ऐसे में दोनों पति-पत्नी तनाव में थे। 2 दिसंबर को विद्या ने पुलिस को बताया कि उनके पति नामदेव ने आत्महत्या कर ली है। मौदा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक हेमंत कुमार कल्ले ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो उन्हें संदेह हुआ। शक के आधार पर पुलिस ने विद्या को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की। पहले तो उसने इनकार किया, लेकिन जब पुलिस ने अपने तरीके से पूछा तो उसे हत्या करने की बात काबुल कर ली। 

पति ने किया था तलाक से इनकार 

विद्या का घर के सामने पान ठेला चलाने वाली किरण के साथ अनैतिक संबंध हैं। पति के काम पर जाने के बाद किरण विद्या के घर आता था। इस बात की जानकारी जब नामदेव को हुई तो उसने विद्या को उससे दूर रहने के लिए कहा, लेकिन विद्या नहीं मानी। जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। इस दौरान नामदेव उसकी पिटाई भी कर देता था। हालांकि, इसके बावजूद विद्या कारण से रिश्ता तोड़ने को तैयार नहीं थी। इसी के साथ वह उससे लगातार तलाक देने की भी मांग करती थी। 

प्रेमी के साथ करनी थी शादी 

आरोपी विद्या और नामदेव की शादी को 10 साल हो आगये थे, लेकिन इसके बावजूद उसके कोई बच्चा नहीं था। इससे विद्या काफी दुखी थी। उसे लगता था की नामदेव में ही कोई कमी है इसलिए वह तलाक लेकर अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती थी। लेकिन नामदेव हमेशा इनकार करता था। 

रस्सी से गला घोंटकर की हत्या 

1 दिसंबर की रात नामदेव के घर आने के बाद विद्या ने उससे दोबारा तलाक के बारे में पूछा। जब उसने फिर इनकार किया तो उसने अपने पति को मारने की साजिश रची। आधी रात में  सोते समय विद्या ने नामदेव का गला रस्सी से घोंटा दिया। कुछ ही पलों में उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने रात में अपने प्रेमी किरण को फोन किया। घर बुलाकर प्रेमी को पति की हत्या की बात बताई। इसके बाद दोनों ने हत्या की बात को आत्महत्या बताकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 

मौदा पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जहां अदालत ने 11 दिसंबर तक उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। वहीं उसका प्रेमी अभी फरार है। जिसे पुलिस ढूंढ रही है।