logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में भाजपा से लड़ने के लिए मुझे नहीं चाहिए किसी से ज्ञान, किसी के सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं: विकास ठाकरे


नागपुर: शिवसेना ठाकरे गुट की नेता सुषमा अंधारे ने कांग्रेस विधायक विकास ठाकरे पर चंद्रशेखर बावनकुले के बेटे संकेत बावनकुले को ऑडी हिट एंड रन प्रकरण में बचाने का आरोप लगाया है। इस पर विकास ठाकरे ने प्रतिउत्तर दिया है।

ठाकरे ने कहा, “सुषमाताई, आप शायद समझ नहीं पाई होंगी कि मैंने क्या कहा है। स्थानीय विधायक होने के नाते मैंने मांग की है कि अगर संकेत बावनकुले दोषी हैं तो उनके खिलाफ निश्चित कार्रवाई की जाए और उन्हें सजा दी जाए।

विकास ठाकरे ने कहा, “दोषी हैं तो छोड़ें नहीं, दोषी नहीं हैं तो बेवजह राजनीति न करें। मैंने स्पष्ट कहा है कि सभी नेताओं को अपने बच्चों को उचित समझ देनी चाहिए। यह मेरे लिए समझ से परे है कि मेरे भाषण को तोड़-मरोड़कर पेश कर मुझ पर आरोप क्यों लगा रही हैं।”

विकास ठाकरे ने कहा कि 1984 से नागपुर में भाजपा से मैं लड़ रहा हूं. भाजपा के खिलाफ आंदोलन करने के लिए मेरे ऊपर 40 केस हैं, मुझे नागपुर में क्या करना है क्या नहीं, किसी और से इसका ज्ञान नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे किसी के बारे में कुछ नहीं कहना है, बाकी नागपुर की जनता को सब जानती है तो किसी और के बोलने से मुझे कोई फरक नहीं पड़ता।