logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

मैं गृहमंत्री था, हूँ और आगे भी रहूंगा; एनसीपी नेता सुप्रिया सुले के बयान पर फडणवीस ने दिया जवाब


नागपुर: संभाजीनगर और जलगांव में हुई हिंसा को लेकर राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। महाविकास अघाड़ी के तमाम नेता राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर शिंदे-फडणवीस सरकार (Shinde-Fadnvis Government) पर हमलवार है। इसी बीच एनसीपी नेता सुप्रिया सुले (NCP Leader Supriya Sule) ने देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnvis) से गृहमंत्री पद छोड़ने की मांग कर दी है। एनसीपी नेता के इस बयान पर फडणवीस ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, "मेरे गृहमंत्री बनने से कई नाखुश। लेकिन याद रखें मैं गृहमंत्री था, हूँ और आगे भी रहूंगा।"

शनिवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा, "मुझे ये मालूम है, मेरे गृहमंत्री बनने से बहुत से लोगों की मुश्किल में हैं। कई लोग चाहते हैं मैं गृहमंत्री नहीं रहूं। लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूँ। मैं गृहमंत्री रहूँगा।" उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री शिंदे ने मुझे गृहमंत्री पद का प्रभार दिया है और राज्य में गलत काम कर रहा उन्हें बिना सजा दिलाए बिना चैन से नहीं बैठूंगा।”