logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मामला वापस ले नहीं तो तेरा गेम कर देंगे कहते छह आरोपियों ने किया युवक पर हमला, गंभीर रूप से घायल


नागपुर: पुराने विवाद को लेकर छह आरोपियों ने एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक राजू पैनिकार (25, तांडापेठ) निवासी की शिकायत पर पाचपावली पुलिस ने आरोपी शुभम पंडरी खापेकर (25, विनकर कॉलोनी, तंडापेठ), प्रवीण उर्फ टेमपय  गणेश निमवले (27, लाडपुरा), रोशन मेश्राम (24, बापुकुटी नगर), सागर कटारे (24, टिमकी), अक्षय उर्फ़ गामा मनोज कांबले (23, टिमकी, भानखेड़ा), शाकिब अंसारी शफीक अंसारी (23, भानखेड़ा) सहित अन्य पर मामला दर्ज कर किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, राजू रविवार रात 11.30 बजे के करीब अपने एक दोस्त के साथ घर जा रहा था। इसी दौरान आरोपी शुभम ने राजू की गाड़ी रोककर उसे प्रवीण के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला वापस लेने को कहा। ऐसा नहीं करने पर तेरा गेम कर देंगे ऐसी धमकी दी। इसी दौरान आरोपी शुभम ने अपनी जेब से चाकू निकाला और राजू के गले पर वार कर दिया। हमले को देखते राजू ने अपने बाएं हाथ से उसे रोक दिया।

इसी दौरान आरोपी सागर और रोशन ने लड़की लेकर राजू से हमला कर दिया। पीड़ित किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंचा। वहीं सभी आरोपी भी उसका पीछा करते हुए उसके घर के पास पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने मामला वापस लेकर  समझौता कर ने की बात कही, नहीं करने पर जान से मार देने की धमकी दी।

इस दौरान मोहल्ले के लोग अपने-अपने घरों के बाहर आ गए। भीड़ बढ़ता देख सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 323, 294, 506c, 143, 147, 149 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।