logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

मोवाड नगर परिषद में अवैध पेड़ कटाई का मामला उजागर, नागरिकों ने जताया विरोध; ठेकेदार का दावा – नगराध्यक्ष के कहने पर की कटाई


नागपुर: नागपुर जिले की मोवाड नगर परिषद में बिना अनुमति पेड़ों की कटाई का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पेड़ काटकर उन्हें बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था, जिससे नगर प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

मोवाड नगर परिषद क्षेत्र में कई स्थानों पर बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई किए जाने की जानकारी सामने आई है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बिना किसी आधिकारिक अनुमति के पेड़ काटे गए और लकड़ी को बेचने की तैयारी की जा रही थी। मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और संबंधित लोगों से जवाब-तलब किया।

नगर परिषद के मुख्याधिकारी ने स्पष्ट किया है कि प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की पेड़ कटाई की अनुमति नहीं दी गई है। हालांकि जब ग्रामीणों ने ठेकेदार से पूछताछ की तो उसने दावा किया कि उसने यह कार्य नगराध्यक्ष के कहने पर किया है। इस दावे के बाद मामला और गंभीर हो गया है।

ग्रामीणों ने इस संबंध में वन विभाग में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन विभाग ने कहा कि यह क्षेत्र उनकी अधिकार सीमा में नहीं आता। इससे जिम्मेदारी को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। इस बीच ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि नगराध्यक्ष पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे आमरण अनशन शुरू करेंगे। मामले ने अब तूल पकड़ लिया है और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।