logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

IMD ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट किया जारी


नागपुर: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने इस महीने की 13 तारीख तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में छिटपुट गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज़ हवाओं के साथ मध्यम बारिश होने की चेतावनी दी है। दक्षिण भारत में, अगले 6 दिनों के दौरान तेलंगाना, केरल और पुडुचेरी में ये स्थितियाँ जारी रहेंगी।

दूसरी ओर, आईएमडी ने अगले 4 दिनों के दौरान पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे लगभग 3 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की भविष्यवाणी की है। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

नागपुर में टूटा रिकॉर्ड 

नागपुर में आंधी के साथ तेज बारिश हुई , जिससे जनजीवन भी प्रभावित हुआ।  रात के समय हुई इस जोरदार से लोगों को काफी परेशानी भी हुई। महज कुछ घंटे में ही नागपुर में 21.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। अप्रैल के महीने में 24 घंटे में पिछले १० साल में ये सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड है। जोरदार बारिश होने से नागपुर का पारा भी लुढ़क गया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी निचे दर्ज किये जा रहे है। केवल नागपुर ही नहीं बल्कि विदर्भ के कई अन्य जिले में जोरदार बारिश हुई है।