logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में :इंडियन साइंस कांग्रेस आयोजन पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन


नागपुर:इंडियन साइंस कांग्रेस का 108वां सम्मेलन नागपुर में होने जा रहा है. इसकी  मेजबानी नागपुर विश्वविद्यालय को मिली है।अगले साल यानी 2023 में 3 से 7 जनवरी के बीच इसका आयोजन होगा। ख़ास बात ये की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इस सम्मलेन का उद्घाटन होगा। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासिक स्तर पर बैठकों का दौर शुरू हो गया। विभागीय आयुक्त राजलक्ष्मी प्रसन्ना बिदरी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में जिला प्रशासन, मनपा, पुलिस प्रशासन, नागपुर विद्यापीठ व अन्य प्रमुख संस्थाओं के विभाग प्रमुख शामिल हुए। इस बैठक में व्यवस्थाओं अरु सुरक्षा संबंधित कामों पर चर्चा की गयी।  
इंडियन साइंस कांग्रेस के माध्यम से देश में विज्ञान तकनीक को प्रोत्साहन दिया जाता है. सबसे पहले  साल 1914 में पहली बार कोलकाता में पहले भारतीय विज्ञान परिषद का आयोजन हुआ था। हर साल यह आयोजन देश के प्रमुख शहरों में होता है। इसके पहले नागपुर में 1974 में 61वीं इंडियन साइंस कांग्रेस का आयोजन हुआ था। नागपुर में जनवरी में होने वाले इस सम्मेलन में विश्व व राष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक व संशोधक शामिल होंगे। संशोधन करने वाली प्रमुख संस्था यहां प्रदर्शनी का हिस्सा रहेगी। विज्ञान में प्रगति करने वाले विद्यार्थियों का संवाद होगा। इसी दौरान राष्ट्रीय किशोर विज्ञान सम्मेलन भी होगा जिसमें किशोर वैज्ञानिक शामिल होंगे।