logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर के जीएमसी अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रदर्शन स्थल पर ही शुरू की ओपीडी


नागपुर: कोलकाता में महिला डॉक्टर से साथ हुई घटना के विरोध में राज्य भर के मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में निवासी डॉक्टर आंदोलन कर रहे हैं. हर दिन अलग-अलग तरीको से डॉक्टर अपना प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी कड़ी में नागपुर के जीएमसी अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रदर्शन स्थल पर ही ओपीडी शुरू कर दी. 

नागपुर के इंदिरा गाँधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में मार्ड द्वारा लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है. देश भर में डॉक्टर कामकाजी जगह में सुरक्षा की मांग कर रहे है. न केवल कोलकाता बल्कि काम के दौरान डॉक्टरों के साथ निंदक घटनाएं सामने आ चुकी हैं. गुरुवार को आयजीजीएमसी अस्पताल के डॉक्टरों ने अपने प्रदर्शन स्थल पर ही ओपीडी शुरू कर मरीजों की जाँच की. 

मार्ड के मुताबिक इसके पीछे दो वजहें हैं. पहला तो ये बताना कि अस्पताल डॉक्टरों के लिए सुरक्षित नहीं है और दूसरा ओपीडी बंद होने की वजह से मरीजों को हो रही दिक्कतों को दूर करना. अस्पताल के रोड पर लगी ओपीडी में करीब 150 मरीजों की जाँच की गई.