logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चन्द्रशेखर बावनकुले की उपस्थिति में 52 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का उद्घाटन


नागपुर: कामठी पंचायत समिति अंतर्गत रानाला ग्राम पंचायत में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 52 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण एवं ध्वजारोहण क्षेत्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की उपस्थिति में किया गया. कामठी शहर के सरकारी अर्धसरकारी कार्यालय सामाजिक संस्था में भी ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया.

शहर के तहसील कार्यालय में ध्वजारोहण तहसीलदार अक्षय पोयाम द्वारा किया गया, जबकि ड्रैगन पैलेस मंदिर क्षेत्र में डॉ बाबासाहेब अंबेडकर अनुसंधान केंद्र में ध्वजारोहण कार्यक्रम का संचालन ओगवा समाज अध्यक्ष सुलेखा कुंभारे द्वारा किया गया.

कामठी पुलिस विभाग ध्वजारोहण समारोह 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध ड्रैगन पैलेस मंदिर को तिरंगे झंडे के रूप में रोशनी से सजाया गया था। कामठी तालुका में गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।