logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Income Tax Raid: लगातर दूसरे भी रेड जारी, आईटी ने 10 करोड़ नगदी बरामद


नागपुर: उपराजधानी के व्यापारियों के ऊपर इनकम टैक्स की रेड दूसरे दिन यानी गुरुवार को भी जारी रही। पिछले 24 घंटे के अंदर शुरू जांच में आयकर को व्यापारियों से 10 करोड़ की नगदी भी बरामद की है। ज्ञात हो कि, आयकर विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उपराजधानी में L7 ग्रुप के मालिक रवि अग्रवाल सहित 10 लोगों के ठिकानों पर एक साथ रेड मारी है। इसी कार्रवाई में विभाग के 150 से ज्यादा कर्मचारी शामिल रहे। सबसे महत्वपूर्ण ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्यारे खान के ठिकानों पर भी आईटी के अधिकारी पहुंचे।

आईटी विभाग ने जिन करोबायरियों के ठिकानों पर रेड मारी उनमें छतरपुर फार्म के रवि अग्रवाल, हवाला कारोबारी लाला जैन, पारस जैन, शैलेश लखोटिया, इस्राइल सेठ, हेमंत तन्ना, करणी थवरानी, प्यारे खान के अलावा सीए रवि वानखेड़े शामिल हैं। 

कई दिनों तक जारी रह सकता है रेड 

इस कार्रवाई में जिन व्यवासियों के नाम सामने आये है उनके दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। प्राथमिक जाँच के बाद कई और लीड जनरेट होने की भी जानकारी दी जा रही है। कार्रवाई का यह सिलसिला आने वाले कुछ दिनों तक भी जारी रह सकता है।