logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: विदर्भ में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड, नागपुर का न्यूनत्तम तापमान 12.8 डिग्री दर्ज, अगले 48 घंटे में 2 से 3 डिग्री गिरेगा पारा


नागपुर: नागपुर समेत पूरे विदर्भ में कड़ाके की ठण्ड की शुरुआत हो चुकी है. न्यूनत्तम तापमान 15 डिग्री के निचे बना हुआ है. इस बीच मौसम विभाग ने अगले तीन दिन में तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट की संभावना जताई है.

उपराजधानी नागपुर में सर्दी के सितम में इजाफा होने की संभावना है. दरअसल, उत्तर भारत में नया पक्षिमी विक्षोभ तैयार हुआ है. जिसके चलते पहाड़ों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है. पहाड़ी राज्यों से चलने वाली ठंडी हवाओ से मैदानी और पठारी इलाको में सर्द की ठिठुरन बढ़ने की उम्मीद है. 

नागपुर प्रादेशिक मौसम केंद्र की ताजा अपडेट की माने तो विदर्भ में उत्तर-पूर्वी हवाए चल रही है. यह हवाएं ठंडी होती है. जिसके चलते विदर्भ के सभी जिलों का तापमान सामन्य से कम है. 

वहीं, मौसम विभाग ने बताया की नए पक्षिमी विक्षोभ के चलते अगले 48 घंटे विदर्भ के लिए काफी अहम् साबित होने वाले है. इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है. नागपुर की बात करे तो फिलहाल शहर का तापमान 12 डिग्री के आस पास बना हुआ है. 

सोमवार को नागपुर का न्यूनत्तम तापमान 12.8 डिग्री दर्ज किया गया है. जबकि विदर्भ में सबसे कम तापमान 12 डिग्री गडचिरोली में दर्ज किया गया. साथ ही विदर्भ के अन्य जिलों में भी कमोबेश इसी तरह के हालात है.