logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Hanuman Kadhai: आज से हो रही है भारत की नई अस्मिता की शुरुआत: देवेंद्र फडणवीस


नागपुर: नागपुर के कोराडी मंदिर में भगवान राम के आगमन के निमित्त मशहूर शेफ विष्णु मनोहर विश्व की सबसे बड़ी ‘हनुमान कढ़ाई’ में छह हजार किलो हलवा तैयार कर रहे हैं. इस दौरान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बात कर अपनी ख़ुशी जाहिर की. फडणवीस ने कहा कि यह उनके लिए एक बहुत महत्वपूर्ण क्षण है. 

फडणवीस ने कहा, “आज से भारत की नई अस्मिता की शुरुआत हो रही है. प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में कोराडी मंदिर में छह हजार किलो हलवा तैयार किया जा रहा है. प्रसिद्ध शेफ विष्णु मनोहर इसे बना रहे हैं. यह दुनिया की सबसे बड़ी कढ़ाई है. इसका नाम हनुमान कढ़ाई रखा गया है.”

उन्होंने ने बताया कि यहां हलवा तैयार होने के बाद ये हनुमान कढ़ाई अयोध्या जाने वाली है और अगले हफ्ते वहां यह कढ़ाई फिर एक रिकॉर्ड बनाएगी.   

अन्य राजनेताओं के मंदिर जान के सवाल पर फडणवीस ने कोई भी टिप्पणी करने से मन कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं आज किसी पर भी कोई टिप्पणी करूँगा, आज आनंद का दिन है.