logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

India vs England One Day Match: टिकट पाने VCA स्टेडियम के बाहर लोगों की भारी भीड़, आधी रात से लाइन में खड़े


नागपुर: नागपुर (Nagpur) में भारत (Bharat) और इंग्लैंड (England) के बीच होने वाले क्रिकेट मुकाबले (One Day Match) को लेकर फैंस जबरदस्त उत्साह है। सोमवार से भारत-इंग्लैंड मैच के टिकट रिडीम की प्रक्रिया की शुरुआत हुई, जिसके बाद सिविल लाइन्स स्थिति VCA स्टेडियम (Vidarbha Cricket Stadium) के बाहर सुबह से ही नागपुरकरों की लंबी कतारें देखी गईं। 

नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में सोमवार से भारत-इंग्लैंड मैच के टिकट रिडीम की प्रक्रिया शुरू हो गई है। फैंस सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े हैं। और घंटो की मेहनत के बाद फैंस को फिजिकल टिकट मिला। जिससे सभी फैंस में खुशी का माहौल था. दर्शको को उनकी ऑनलाइन टिकट बुकिंग के साथ खुद का आधार कार्ड जोड़ कर फिजिकल टिकट दिया जा रहा है। वही, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की भी भारी तैनाती की गई है। 

मैच के लिए पहुंचने लगे खिलाडी 

इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले एक दिवसीय मैच के लिए भारतीय खिलाडी नागपुर पहुंचने लगे हैं। रविवार आधी रात को टीम के दिग्गज खिलाडी नागपुर पहुचे। इनमे कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विराट कोहली (Virat Kohli), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (Rishubh Pant) और युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल शामिल थे. इस मौक़े पर बड़ी संख्या में फ़ैन्स भी एयरपोर्ट पहुचे. जहाँ खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।