logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Indian vs Pakistan: मैच की स्क्रीनिंग करने के लिए लेनी होगी मनपा और पुलिस अनुमति, अधिसूचना जारी


नागपुर: लंबे समय बाद चिर प्रतिध्वंधि भारत और पाकिस्तान एशिया कप में भिड़ने वाले हैं। यह मैच दो सितंबर को श्रीलंका के कैंडी स्थित पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाला है। मैच को देखने के लिए शहर में भी बड़ा इंतजाम किया है। शहर के विभिन्न जगहों पर स्क्रीनिंग की जाने वाली है। मैच को देखते हुए नागपुर पुलिस द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। जिसके तहत सार्वजनिक जगहों पर स्क्रीनिंग करने से पहले आयोजको कों पुलिस और नागपुर महानगर पालिका और इनडोर के लिए फायर विभाग से एनओसी लेनी पड़ेगी। इसी के साथ आयोजकों को स्क्रीनिंग वाली जगह पर सभी तरह की सुविधा भी उपलब्ध करानी होगी। अनुमति के लिए पुलिस ने एकल खिड़की की व्यवस्था की है। 

जारी अधिसूचना के अनुसार, आयोजकों को  एनओसी के साथ पीने के पानी का प्रावधान, पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय, बैठने की क्षमता के आधार पर पार्किंग व्यवस्था, अग्निशमन व्यवस्था, पार्किंग सहित पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगाने पड़ेंगे। इसी के साथ बंद जगहों पर आपातकालीन स्थिति के समय बाहर निकलने की जगह की भी जानकारी देनी पड़ेगी। 

पुलिस मुख्यालय में एकल खिड़की 

पुलिस ने आयोजकों को मैच के 24 घंटे पहले अनुमति लेने की बात कही है। इसके लिए कमिशर मुख्यालय में एकल खड़की की व्यवस्था की है। आयोजक सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे के दौरान जाकर अनुमति ले सकते हैं। 

दोपहर तीन बजे से शुरू होगा मैच 

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाला एक दिवसीय मैच भारतीय समय अनुसार दोपहर तीन बजे शुरू होगा। मैच को लेकर देश में उत्साह का माहौल है। 2022 टी20 विश्वकप के बाद यह पहला मौका है जब भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ मैच खेल रही है। मैच देखने के लिए कई हजार दर्शक श्रीलंका पहुंच चुके हैं।