logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

उद्योग मंत्री ने लिए टेक्सटाइल पार्क का जायजा,कपास संशोधन केंद्र निर्माण किये जाने की दी जानकारी


अमरावती: राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत से शनिवार को अमरावती में तैयार हो रहे टेक्सटाइल पार्क का जायजा लिया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया की जायजा बैठक में कपास के संशोधन केंद्र को अमरावती में स्थापित किये जाने की चर्चा हुई है.जिसे वो मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे प्रयास रहेगा की नागपुर में स्थित कपास संशोधन केंद्र का एक उपकेंद्र अमरावती में स्थापित हो जिसके माध्यम से टेक्सटाइल पार्क के लिए उपयोगी होने वाले कपास का उत्पादन जिले में ही संभव हो सके.पीएम मित्र योजना के तहत केंद्र सरकार ने अमरावती में एक मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क घोषित किया है। अमरावती समेत देश के सात शहरों में ऐसे पार्क बनेंगे अमरावती के प्रोजेक्ट में 10 हजार करोड़ का निवेश होगा. इसमें करीब 3 लाख लोगों को रोजगार मिलने से विदर्भ के युवाओं को बड़ी मात्रा में रोजगार मिलेगा। अमरावती में  प्रोजेक्ट नंदगांव पेठ इंडस्ट्रियल एरिया के पास लगने जा रहा है.इसके लिए आज राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने नंदगांव पेठ स्थित टेक्सटाइल पार्क का स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक की.उदय सामंत ने बताया कि इस पार्क के लिए सरकार तमिलनाडु,गुजरात समेत कई राज्यों में रोड शो करेगी।इसके साथ ही स्थानीय और देश के निवेशकों को अमरावती में निवेश के लिए आकर्षित किया जायेगा।