logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

इंस्टाग्राम फ्रेंड ने आपत्तिजनक तस्वीरें परिजनों और दोस्तों को भेजी, नाबालिग की शिकायत पर पुलिस में मामला दर्ज 


नागपुर: सावनेर तहसील के केलवंद पुलिस थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। नाबालिग के इंस्टाग्राम फ्रेंड ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें उसके रिश्तेदारों और दोस्तों को भेज दी। जैसे ही इस घटना का पता नाबालिग को चला उसने इस बात की जानकारी अपने माता-पिता को दी। परिजन तुरंत थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने अहमदनगर निवासी आरोपी अनिल कराड के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग युवती और आरोपी की पहचान इंस्टाग्राम के जरिये हुए थी। बच्ची के पास फ़ोन नहीं है वह अपने माँ के फ़ोन से इंस्टाग्राम चलती है। इसी दौरान आरोपी अनिल ने उसे मैसेज किया। जिसका जवाब नाबालिग ने भी दी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई और दोनों प्रेम में पड़ गए। इस दौरान आरोपी ने नाबालिग से उसकी न्यूड तस्वीर मांगी साथी ही उसे वीडियो कॉल में न्यूड होने को कहा। इस दौरान आरोपी ने उसके कई स्क्रीनशोर्ट ले लिए। 

इसी दौरान किसी बात को लेकर नाबालिग और आरोपी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद नाबालिग ने आरोपी से बात करना बंद कर दिया। इसके बाद भी आरोपी उसे परेशान करने लगा और तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने लगा। इसी दौरान आरोपी ने कई तस्वीरें नाबालिग के रिश्तेदारों और उसके दोस्तों को भेज दी। उन तस्वीरों को रिश्तेदार ने नाबालिग की माँ को भेजी। इसके बाद माँ ने पूछताछ की, जहां नाबालिग ने सारी बात माँ को बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।