logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: स्टेशन पर पेट्रोल वैगन में लगी आग के मामले की जांच हुई शुरू, इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन और मुंबई जोन की टीम ने किया निरिक्षण


नागपुर: नागपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार को हुई मालगाड़ी के पेट्रोल वैगन में आग की घटना की जांच अब तेज हो गई है। इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन और मध्य रेलवे मुंबई जोन की टीम ने अजनी स्टेशन यार्ड में पहुंचकर मालगाड़ी का विस्तृत निरीक्षण किया है।

सूत्रों की मानें तो आग लगने की प्राथमिक वजह वैगन के ब्रेक जाम होने से निकली चिंगारी मानी जा रही है, जिससे रिसते तेल ने आग पकड़ ली। वहीं, ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर से निकली चिंगारी से आग लगने की आशंका भी जताई जा रही है। रेलवे और इंडियन ऑइल की टीम जल्द ही इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट पेश करने वाली है जिससे आग की असली वजह सामने आ सकेगी। 

फिलहाल इस घटना के बाद रेलवे ने सुरक्षा उपायों को और कड़ा कर दिया है। साथ इस तरह की किसी भी घटना को रोकने के लिए रेलवे प्रशासन ठोस कदम उठा रहा है।