logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आज होगा IRS की प्री-सर्विस ट्रेनिंग का उद्घाटन, देश को मिलेंगे 90 IRS अधिकारी


नागपुर: राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी (एनएडीटी) गुरुवार को नागपुर में भारतीय राजस्व सेवा के 77वें बैच के 90 अधिकारियों और रॉयल भूटान सेवा के दो अधिकारियों के सेवा-पूर्व प्रशिक्षण का उद्घाटन करेगी। मुख्य अतिथि के तौर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस मौजूद रहेंगे।

आईआरएस अधिकारियों की भर्ती केंद्रीय लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से की जाती है। इन अधिकारियों को फील्ड कार्यालयों में तैनात होने से पहले 16 महीने के सेवा-पूर्व प्रशिक्षण से गुजरना पड़ता है।

90 प्रशिक्षु अधिकारियों में से 35 महिलाएं हैं, 23 प्रतिशत अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों से हैं और बाकी शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों से हैं। दो-तिहाई प्रशिक्षु अधिकारी इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से हैं। 

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को आयकर कानून, न्यायशास्त्र और व्यावसायिक कानूनों में विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के बाद अधिकारियों को देश के आयकर कार्यालयों में सहायक आयकर आयुक्त के रूप में तैनात किया जाता है।