logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Ishwar Borkar Murder Case: आरोपियों के परिजनों ने गवाह का किया अपहरण, हत्या की धमकी देकर बयान बदलने को कहा


नागपुर: ईश्वर बोरकर हत्याकांड में शामिल आरोपियों के परिजनों द्वारा गवाहों को अपना बयान बदलने के लिए हत्या करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सीताबर्डी पुलिस ने गवाहों को धमकाने वाले आरोपी सचिन मेहरोलिया को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी खोज पुलिस कर रही है।

ज्ञात हो कि, धरमपेठ के वीआईपी मार्ग पर 26 मार्च की तड़के चंद्रपुर निवासी 22 वर्षीय ईश्वर बोरकर की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में अनीश उर्फ डिंपी हिरणवार  सहित लखन हिरणवार और एक अन्य नाबालिग को गिरफ्तार किया था। वारदात के सूत्रधार लखन हिरणवार तथा उसके एक अन्य साथी ने तब खुद को नाबालिग बताया था। सीताबर्डी पुलिस ने जब उसके स्कूल की टीसी की जांच की तो आरोपी लखन के वयस्क होने का पता चला था।

गवाहों को मारने की दी धमकी

जिसके बाद पुलिस को गुमराह करने की योजना विफल होने से लखन के परिजन हत्या के शिकायतकर्ता तथा गवाह को होस्टाइल कराने में जुटे थे। लखन के पिता गज्जू की आरोपी सचिन मेहरोलिया से पुरानी पहचान है। उसने सचिन को चंद्रपुर निवासी शिकायतकर्ता तथा गवाह को होस्टाइल करने को कहा। ऐसा करने के बदले में सचिन ने गवाह तथा शिकायतकर्ता को 10 लाख रुपए देने का ठहराया  और यह काम नहीं करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

संदेह के आधार पर पुलिस ने की जांच

इस धमकी से शिकायतकर्ता तथा गवाह दोनों घबरा गए। मंगलवार को सचिन एक सुमो में बिठाकर शिकायतकर्ता तथा गवाह को नागपुर ले आया। दरअसल अदालत और जेल में आरोपियों की पहचान परेड रखी गई थी। आरोपियों को देखने के बाद शिकायतकर्ता तथा गवाह मुकर गए। इससे पुलिस को संदेह हुआ। संदेह के आधार पर पुलिस ने गवाहों और शिकायतकर्ता की मोबाइल तथा सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो सभी सचिन के संपर्क में होने का पता चला।

धमकी देने वालों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने शिकायतकर्ता तथा गवाह से पूछताछ की तो उन्होंने सचिन की धमकी से भयभीत होने का कबूल किया। पुलिस ने तत्काल सचिन मेहरोलिया को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया। इसका पता चलते ही गज्जू फरार हो गया है। इस मामले में पुलिस ने सचिन को कोर्ट में पेश करने पर से 6 मई तक पुलिस कस्टडी रिमांड में भेज दिया है और उसके अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।