logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

यह योगायोग है की समृद्धि महामार्ग की शुरुवात से उद्घाटन तक मै इससे जुड़ा रहा-सीएम शिंदे


नागपुर: समृद्धि महामार्ग के उद्घाटन के लिए सीएम एकनाथ शिंदे शनिवार शाम ही नागपुर पहुंच चुके है.एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में शिंदे ने कहा की इस महामार्ग हजारों-लाखों लोगों के लिए वरदान साबित होगा। शिंदे ने कहा की वह समाधानी है क्यूंकि इसकी शुरुवात और उद्घाटन दोनों समय वह जुड़े हुए है.जिस समय इस महामार्ग की शुरुआत हुई देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री थे और मै एमएसआरडीसी विभाग का मंत्री था.आज जब इसका उद्घाटन हो रहा है तो वह मुख्यमंत्री है.पीएम इस महामार्ग के 530 किलोमीटर के प्रथम चरण नागपुर से शिर्डी तक का शुभारंभ कर रहे है.यह योगायोग है की मुझे शुरुवात और शुभारंभ देखने के मौका मिल रहा है और इसे स्वर्गीय हिन्दू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे का नाम दिया गया इसका आनंद है.

हमारे राज्य के नागरिक कही नहीं जायेंगे 
पडोसी राज्य कर्नाटक के साथ शुरू सीमा विवाद पर सीएम शिंदे ने कहा की यह प्रश्न जल्द छूटेगा।उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कर्नाटक के मुख्यमंत्री से बातचीत की है.सीमावासियों के लिए जो योजनाए बंद थी वह हमारी सरकार ने फिर से शुरू की है.मैंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री को कहा है की महाराष्ट्र के नागरिकों को किसी तरह की तकलीफ बर्दाश्त नहीं होगी। केंद्र सरकार पीएम,गृहमंत्री इस प्रश्न को सुलझेंगे ऐसा विश्वास है.हम संयम बरत रहे है.हमारे राज्य के नागरिक कही नहीं जायेंगे यह जिम्मेदारी हमारी है.