logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

फडणवीस जेल जाने वाले है यह पता चलने में उन्हें 6 महीने का वक्त लग गया-विनायक राऊत


नागपुर: राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक टीवी साक्षात्कार में दावा किया की पिछली सरकार ने उन्हें जेल में डालने का पूरा प्लान तैयार कर लिया था और इसके लिए बाकायदा तत्कालीन पुलिस आयुक्त को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी.फडणवीस के इस दावे पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद विनायक राउत ने कहा कि आश्चर्य होता है कि सत्ता में आने के बाद भी उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को यह समझने में छह महीने क्यों लग गए कि महा विकास अघाड़ी सरकार उन्हें जेल में डालने जा रही है।  राउत ने कहा यह भी कहा कि फडणवीस ने जरूर कोई ऐसा घोटाला किया होगा या कुछ काला किया होगा, इसलिए जेल जाने से डरते थे। राउत ने बुधवार को नागपुर में यह बात कही,राउत ने कहा कि वर्तमान में महाराष्ट्र में राजनीतिक लोगों  को अपने साथ जोड़ने के लिए  भाजपा के माध्यम से एक गिरोह तैयार हुआ है. जो इस काम में लगा हुआ है.
 राउत ने नागपुर में कहा की नितिन गडकरी महाराष्ट्र की शान है और  हमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर गर्व है। गडकरी और मुंडे ने गठबंधन को मजबूत करने का काम किया. गडकरी ने खुद को साबित किया है। लेकिन गडकरी के पंख काटने का काम भी केंद्र ने किया। अगर देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री का पद स्वीकार नहीं किया होता तो उन्हें गडकरी की तरह राजनीति की मुख्यधारा से बाहर कर दिया गया होता. राउत ने किया।