logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

इटालियन परिवार ने ओबीसी का किया अपमान, बावनकुले बोले- माफ़ी मांगे नहीं तो राज्य भर में आंदोलन


नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्म से ओबीसी नहीं, मुख्यमंत्री बनने के बाद खुद को शामिल कराया ऐसा दावा कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने किया है। राहुल के इस दावे पर भारतीय जनता पार्टी आक्रामक हो गई। शुक्रवार को भाजपा नेताओं ने संविधान चौक पर राहुल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  चंद्रशेखर बावनकुले ने राहुल से माफ़ी की मांग की, वहीँ ऐसा नहीं करने पर राज्य भर में तीव्र आंदोलन की चेतवानी भी दी। 

भाजपा नेता राहुल पर ओबीसी का अपमान करने का आरोप लगते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। बावनकुले ने कहा, "राहुल गांधी ने पहले भी ओबीसी समुदाय का अपमान किया था, इसलिए उन्हें दो साल की सजा दी गई। उनकी सांसदी चली गई लेकिन कोर्ट ने उन्हें बहाल कर दिया। राहुल गांधी बार-बार ओबीसी का अपमान कर रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "1980 में मंडल आयोग की रिपोर्ट को कांग्रेस ने स्वीकार नहीं किया। उस समय ओबीसी को आरक्षण दिये जाने की उम्मीद थी। लेकिन तभी वीपी सिंह की सरकार आ गई और मंडल कमीशन आ गया। यह न सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान है बल्कि पूरे ओबीसी समुदाय का भी अपमान है। ये अपमान भूलने वाला नहीं है। इस अपमान की आग ओबीसी समाज में पैदा करनी है।"

बावनकुले ने कहा, "कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले खुद को ओबीसी का कैवारी मानते हैं, क्या उन्हें राहुल गांधी का यह अपमान समझ में आता है?  इसके अलावा, विजय वडेट्टीवार को ओबीसी समुदाय का अपमान करने के लिए राहुल गांधी की निंदा करनी चाहिए थी। इस दौरान बावनकुले ने पटोले और वडेट्टीवार से इस्तीफा देने की मांग की।"

देखें वीडियो: