logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जया मैं रहा हूँ, मुझे और मेरी माँ को माफ़ कर देना, पत्नी की सहेली को मैसेज कर युवक ने लगाई फांसी


नागपुर: जया मैं रहा हूँ, मुझे और मेरी माँ को माफ़ कर देना। पत्नी की सहेली को ऐसा मैसेज करते युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान 22 वर्षीय रितिक ठवरे, जरिपटका के मिसाल ले निवासी के रूप में की गई है। युवक आपराधिक प्रवृत्ति का था। उसे पुलिस ने एक साल के लिए तड़ीपार भी किया था। वहीं दो महीने पहले तड़ीपार खत्म होने के बाद उसने शादी की थी।  पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीते 18 फ़रवरी को ऋतिक और उसकी पत्नी के बेच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह उसे छोड़कर केडीबी चौक स्थित होने माँ के पास चली गई। पत्नी के जाने के बाद से ऋतिक लगातार उसे वापस लाने की कोशिश कर रहा था। वह उसे फ़ोन करता लेकिन नाराज पत्नी न उससे मिलती और न ही उसका फ़ोन उठाती। इसी लगातार ऋतिक के फ़ोन करने के कारण पत्नी ने उसे ब्लॉक तक कर दिया।

पत्नी के छोड़कर जाने और ब्लॉक करने से आहात ऋतिक ने सोमवार को अपनी पति की सहेली को मैसेज किया। इस मैसेज में ऋतिक ने ऋतिक ने माफ़ी मांगते हए कहा कि, जया मैं जारहा हु। मुझे और मेरी माँ को माफ़ कर देना। ऐसा कहते हुए अपने घर में फांसी लगा ली। जैसे ही सहेली ने ये मैसेज देखा उसने इसकी जानकारी मृतक की पत्नी को दी। इसके बाद वह तुरंत अपने घर पहुंची, लेकिन तब तक काफी देर को चुकी थी। ऋतिक की जान जा चुकी थी।

इसके बाद तुरंत इस बात की जानकारी जरीपटका पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।