logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

कृष्ण खोपड़े के बयान पर जयंत पाटिल ने दी प्रतिक्रिया, कहा- सभा होगी सबसे ऐतिहासिक, हमें जनता का समर्थन


नागपुर: वज्रमुठ सभा को लेकर माहविकस अघाड़ी नेताओं का उपराजधानी में पहुंचना शुरू हो गया है। रविवार दोपहर को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल नागपुर पहुंचे। इस दौरान स्थानीय एनसीपी नेताओ ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए पाटिल ने सभा का विरोध करने वालों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, "आज की सभा बेहद ऐतहासिक होगी। देश के सामने आज जो नई समस्या खड़ी हुई है, उसकी जानकारी आम नागरिकों को मिलेगी।"

दर्शन कॉलनी मैदान में सभा होने वाली है। इसको लेकर वहां के स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। वहीं भाजपा के स्थानीय विधायक कृष्णा खोपड़े भी इसका लगातार विरोध कर रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने आज की सभा को केवल तंज कसने वाली सभा बताया है। खोपड़े के इस बयान पर पाटिल ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, "सभा का विरोध करने वाले हैं कौन हैं। ये आम जनता का विरोध नहीं है। हम तीनों पार्टियों ने मिलकर इस सभा का आयोजन किया है। सभी मिलकर सभा को सफल बनाने में लगे हुए हैं। हमें सभी का समर्थन है और यह सभा सफल होगी।"