logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

आतंकवादी संगठनों और दाऊद गैंग से जयेश पुजारी के संबंध, पुलिस ने यूएपीए के तहत मामला किया दर्ज


नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी धमकी मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि,आरोपी जयेश पुजारी उर्फ़ कांता के प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनो और दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी से संबंध थे। जांच में यह बात सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यूएपीए की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस बात की जानकारी नागपुर पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी। 

नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा, “आरोपी से शुरू पूछताछ में आरोपी जयेश पुजारी का पीएफआई (PFI) और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोइबा के साथ लिंक होने के संकेत मिले हैं। इसके साथ उसके डी कंपनी से भी जुड़ाव होने की बात सामने आयी है। जिसके बाद पुलिस ने जयेश पर UAPA की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किये गए है।”

उन्होंने आगे कहा, “जयेश से अब तक हुई पूछताछ में जो खुलासे हुए है वो सीधे तौर पर देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।” आतंवादी संगठनों का एंगल सामने आने के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी के भी शामिल होने के सवाल पर आयुक्त ने बताया कि, “फ़िलहाल अभी केंद्रीय जाँच एजेंसी मामले में नहीं आई है, लेकिन नागपुर पुलिस एजेंसियों से साथ समन्वय बनाये हुआ है  जरुरत पड़ने पर उनसे संपर्क किया जाएगा।” 

फ़ोन पर धमकी देकर मांगी थी फिरौती

जेल में बंद कैदी जयेश पुजारी ने नितिन गडकरी को धमकी दी थी. उसने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री के नागपुर कार्यालय में धमकी भरा फोन किया था और 100 करोड़ रुपये की मांग की थी. पुलिस को जांच में पता चला कि कथित फोन करने वाला कैदी जयेश पुजारी हिंडालगा को अदालत ने हत्या के मामले में मौत की सजा सुनाई थी. पुलिस के मुताबिक, पुजारी ने कथित तौर पर यह भी दावा किया था कि वह दाऊद इब्राहिम गिरोह का सदस्य है.नागपुर पुलिस की कस्टडी  में मौजूद जयेश से नागपुर पुलिस पूछताछ कर रही है.पुलिस आयुक्त ने बताया की अब तक हुई पूछताछ में कई संवेदनशील जानकारी सामने आयी है संभावना है की और जानकारी सामने आये जिस वजह से पुलिस अब उसकी कस्टडी बढ़वाने की तैयारी में है.