logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जयेश पुजारी को नागपुर में लगने लगा डर, हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बेलगाम वापस भेजने की अपील


नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से 100 करोड़ की रंगदारी मांगने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार जयेश पुजारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अभी वह नागपुर सेंटर जेल में बंद है। अब जयेश पुजारी ने अपने वकील के माध्यम से हाईकोर्ट में फौजदारी याचिका दायर की है जिसमें उसे दोबारा बेलगामी जेल में ट्रांसफर करने की गुहार लगाई है। कोर्ट ने इस मामले में राज्य के गृह विभाग सीताबर्डी एसीपी और सेंट्रल जेल अधीक्षक को नोटिस जारी कर जवाब दायर करने के आदेश दिए हैं।

कुख्यात अपराधी जयेश पुजारी को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से रंगदारी और जान से मारने की धमकी के मामले में नागपुर पुलिस ने बेलगाव जेल से गिरफ्तार किया था और अभी वह नागपुर सेंटल जेल में बंद है। जयेश पुजारी ने खुद को नागपुर सेंट्रल जेल से दोबारा बेलगांव जेल में ट्रांसफर करने के लिए हाईकोर्ट से अपने वकील  नितेश समुद्रे के माध्यम से याचिका डाली थी जिसकी सुनवाई हाईकोर्ट के न्यायाधीश जीए सानप ने मंगलवार को की। इस दौरान कोर्ट ने इस मामले में राज्य के गृह विभाग सीताबर्डी के एसीपी और नागपुर सेंट्रल जेल के अधीक्षक को नोटिस जारी किया है और उसका जवाब दायर करने के आदेश दिए हैं।

इस मामले में कोर्ट में पुजारी की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता समुद्रे ने कहा कि सीताबर्डी एसीपी ने उसके खिलाफ दो मामले दर्ज किए थे जिसमें उसे अदालत के समक्ष प्रस्तुत कर कस्टडी में भी लिया गया था। अब जबकि कर्नाटक में भी उसके खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें सुनवाई के लिए गवाहों के बयान दर्ज किया जाना है। बेलगांव जेल के मुख्य अधीक्षक द्वारा 27 मार्च 2023 को पत्र भेजा गया था जिसमें याचिकाकर्ता को वापस भेजने का अनुरोध किया गया है। हत्या के एक मामले में उम्र कैद की सजा भुगत रहे याचिकाकर्ता का पूरा परिवार भी कर्नाटक में है जिसके चलते जहां मामले की सुनवाई चल रही है उसी कार्य क्षेत्र की जेल में आरोपी को रखा जाना चाहिए। जिसके बाद दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने संबंधित विभागों को यह आदेश जारी किया है।