logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

JDS का वोट कांग्रेस को हुआ ट्रांसफर इसलिए मिली जीत, फडणवीस बोले- कुछ लोग बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना बन नाच रहे


नागपुर: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड जीत मिली है। पार्टी ने 135 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सत्ता में बैठी भाजपा केवल 64 सीट ही जीत सकी। कांग्रेस को मिली इस जीत पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है। नागपुर में अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, "विधानसभा चुनाव भाजपा का वोट शेयर उतना ही है जितना पिछले चुनाव में था। वहीं जेडीएस का वोट शेयर कांग्रेस को ट्रांसफर हुआ इसलिए उन्हें यह जीत मिली है।" इसी के साथ फडणवीस ने महाविकास अघाड़ी नेताओं पर तंज कस्ते हुए कहा कि, आज कुछ लोग बेगानी शादी में  अब्दुल्ला दीवाना बन नाच रहे हैं।

फडणवीस ने कहा, "1985 के बाद से कर्नाटक में किसी भी सरकार ने दोबारा सरकार बनाई नहीं है। इस चुनाव में हमें लग रहा था कि, हम यह सिलसिला तोड़ देंगे, लेकिन इसमें हम कामयाब नहीं हुए। 2018 के विधानसभा चुनाव को देखते तो हमें जितना वोट मिला था लगभग उतना ही मिला है। वहीं जेडीएस का लगभग पांच प्रतिशत से ज्यादा वोट कांग्रेस को मिला। इस कारण विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत हासिल हुई है।"

कर्नाटक चुनाव परिणाम पर विपक्षी नेताओं के बयानबाजी पर भी फडणवीस ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, “अभी मैं बहुत से लोगों के बयान सुन रहा था। उसमें ऐसा लगा की जैसे उन्होंने देश ही जीत लिया है। इसके पहले विधानसभा चुनावो और लोकसभा चुनाव के परिणामो को भी देखना चाहिए। जिसमें उन्हें पता चलेगा की फर्क क्या होता है।” उन्होंने आगे कहा, “कर्नाटक के साथ उत्तर प्रदेश के चुनाव परिणाम भी उन्हें देखना चाहिए। जिसने उत्तर प्रदेश जीता वह देश जीतता है। वहां हुए निगम चुनाव में एक तरफा जीत भाजपा को मिली है।” 

जो चुनाव भी नहीं लड़े वह ख़ुशी मना रहे 

उद्धव ठाकरे गुट नेताओं को दिए जारहे बयानों पर उपमुख्यमंत्री ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि, आज के चुनाव परिणाम में कुछ लोग बेगानी शादी में अब्दुला बन नाच रहे हैं। जिनका कर्नाटक में कोई वजूद नहीं, उन्हें वहां कोई जानता नहीं। परिणाम आने के बाद वह ऐसे नाच रहे हैं, जैसे उन्हें ही चुनाव में जीत मिली है।" उन्होंने आगे तंज कस्ते हुए कहा कि, “उन्हें ऐसा लगता है कि, दूसरे के घर में बच्चा पैदा हुआ तो इन्हे खुशी मिलती है। इसलिए इसपर ज्यादा कुछ नहीं बोलना।”

2024 में नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री 

शरद पवार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र पर दिए बयान पर फडणवीस ने अपनी बात कही। उन्होंने कहा, "एनसीपी ने भी वहां चुनाव लड़ा था, लेकिन वहां एक प्रतिशत भी वोट नहीं मिला। इसी के साथ कर्नाटक विधानसभा चुनाव का परिणाम न लोकसभा चुनाव में होगा न अन्य किसी भी चुनाव में। 2014 और 2019 में हम यह दिखा चुके हैं। 2024 के आम चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे।" उन्होंने कहा, "रही बात महाराष्ट्र की तो यहाँ एक विधानसभा उपचुनाव के परिणाम आने के बाद भी इसी तरह की बात की जाती है। कर्नाटक चुनाव का कोई परिणाम महाराष्ट्र पर नहीं होने वाला है।"