logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

23 जनवरी से "हाथ से हाथ जोड़ो" अभियान, समीक्षा करने राज्य के दौरे पर आएंगे राहुल और प्रियंका


नागपुर: भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की जाएगी। 26 जनवरी से राज्य के अंदर हर जिले, शहर, तहसील सहित वार्ड में यह अभियान शुरू किय जाएगा। जिसकी समीक्षा करने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी खुद महाराष्ट्र के दौरे पर आएंगे। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

मंगलवार को नागपुर के सिविल लाइन्स स्थित  रानी कोठी में प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए पटोले ने कहा, "हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के अंतर्गत हम राज्य के हर जिले और वार्ड में जायेंगे और इस अभियान के तहत लोगों के घरो में पार्टी का झंडा और स्टिकर भी चिपकाएंगे।

नाना पटोले ने यह भी कहा कि केंद्र की गलत नीति के खिलाफ लोगों को जानकारी देने के लिए बूथ स्तर तक हट से हट जोड़ो अभियान चलाया जाएगा।

प्रियंका करेंगी सभा को संबोधित

पटोले ने आगे कहा, "मार्च महीने में अभियान की समीक्षा के लिए खुद राहुल और प्रियंका गांधी आएंगे। इस दौरान प्रियंका गांधी एक सभा को भी संबोधित करेंगी।" उन्होंने आगे कहा कि, "जिस तरह आज प्रदेश कमिटी की बैठक नागपुर में हुई है। उसी के तर्ज पर हर तीन महीने में राज्य के प्रत्येक राजस्व विभाग में ऐसी बैठक की जाएगी।

इस बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री पल्लम राजू, प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व मंत्री विलास मुत्तेमवार, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, राज्य सरकार में मंत्री रहे सुनील केदार, नितिन राउत, सतीश चतुर्वेदी, विधायक प्रणीति शिंदे माणिकराव ठाकरे सहित प्रदेश के कई नेता शामिल रहे।