logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

फडणवीस को रोकने रची गई साजिश, भाजपा अध्यक्ष बावनकुले ने कहा- एक विशिष्ठ समाज से आते है इसलिए रोका गया


नागपुर: सुबह की सरकार की स्थापना को लेकर राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान के सामने आने के बाद भाजपा अधिक आक्रामक हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा है। नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा कि, “देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री न बने इसके लिए पूरी साजिश रची गई। इसके पीछे पूरी टीम थी। और यह भी सिर्फ इसलिए किया गया क्योंकि, फडणवीस एक विशिष्ठ समाज से आते है।”

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “राज्य में जो कुछ हुआ वह षड्यंत्र का हिस्सा था। षड्यंत्र सिर्फ एक से नहीं होता इसमें टीम वर्क होता है.अब जो बयान सामने आ रहे है उससे यह साबित होता है की इसमें कई लोग शामिल थे। मोदी और फडणवीस के फोटो से चुनाव जीतने वाले लोग भी इसमें शामिल थे। इस षड्यंत्र में उद्धव ठाकरे,संजय राऊत भी शामिल थे, क्यूंकि उद्धव ठाकरे को खुद मुख्यमंत्री बनाना था और अपने बेटे को मंत्री बनाना था।”

बावनकुले ने यह भी कहा कि, “ इस तरह का षड्यंत्र करना उद्धव ठाकरे के बूते की बात नहीं थी। देवेंद्र फडणवीस को सिर्फ इसलिए मुख्यमंत्री बनने से रोका गया क्यूंकि वो एक विशिष्ठ समाज और विचार से आते है। इस षड्यंत्र की जानकारी पुणे की जनता को है इसलिए इसका जवाब जनता आने वाले उपचुनाव में देंगी।"

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "फडणवीस ने जो बात कही है वह सच है उनमे स्वर्गीय गंगाधरराव फडणवीस के संस्कार है सत्ता के लिए वो षड्यंत्र का साथ नहीं ले सकते वो एक स्वयंसेवक है जो गलत नहीं करेंगे। जो सरकार बनी थी वो नैसर्गिक नहीं थी इसलिए नियति ने ही उसे गिरा दिया। बेईमानी से बनी सरकार को निर्सग ने ही गिरा दिया शिंदे-फडणवीस की सरकार बने यह तो श्री की इच्छा थी।”