logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एएआर इंडामेर टेक्निक्स एमआरओ सुविधा का किया उद्घाटन


नागपुर: नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज नागपुर में एएआर इंडामेर टेक्निक्स एमआरओ सुविधा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हम भारत ही उड़ानों के लिए हब बनाने के काम कर रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि विदेश से विदेश जाने वाली फ्लाइट का हाल्ट भी भारत में हो।

सिंधिया ने कहा, "लंबे समय से, अंतरराष्ट्रीय केंद्र हमारे पूर्वी या पश्चिमी देशों में स्थित हैं। हम भारत के भीतर एक अंतरराष्ट्रीय केंद्र चाहते हैं। हम इसे दिल्ली में शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं। हम इसके लिए दिल्ली हवाई अड्डे, एयर इंडिया और इंडिगो के साथ चर्चा कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि “हम घरेलू-से-अंतर्राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय-से-घरेलू और घरेलू-से-घरेलू के लिए एक आर्किटेक्चर बनाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि पॉइंट-टू-पॉइंट ट्रैफिक भारत से विदेश जा सके और विदेश से भारत आ सके।” 

मंत्री ने कहा कि हम चाहते हैं कि आने वाले समय में विदेश से विदेश जाने वाला यातायात भी भारत में रुके, फ्लाइट इंटरचेंज भारत में हो।