logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कामठी नगर विकास कार्य समिति की ओर से तहसील कार्यालय के सामने मुंडन कर किया प्रदर्शन


नागपुर: कामठी तहसील कार्यालय के सामने आज नगर विकास कृति समिति ने स्थानीय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। समिति के पदाधिकारियों ने अपने सिर से बाल उतरवाकर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया।

आंदोलनकारियों का आरोप है कि उपराजधानी से कुछ ही दूरी पर स्थित कामठी कस्बे में कई बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। शहर के जस्तभ चौक बाबा साहब अंबेडकर प्रतिमा क्षेत्र का अभी तक सौंदर्यीकरण नहीं हो सका है, शहर में औद्योगीकरण नहीं हुआ है, जिसके कारण शहर के कई युवक-युवतियां बेरोजगार हैं, नगर पालिका की भूमिगत सीवरेज योजना कई वर्षों से लंबित है।

शहर में खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान नहीं, कलाकारों के लिए सांस्कृतिक रंगमंच नहीं जैसी विभिन्न समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए समिति द्वारा आज मुंडन विरोध प्रदर्शन किया गया। आंदोलनकारियों ने प्रशासन के सामने मुंडन कराकर विभिन्न मांगों को मंजूर कराने की मांग की।