logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कन्हान अवैध लाॅज संचालकों के खिलाफ पुलिस का कड़ा कदम, 12 लाॅज संचालकों नोटिस किया जारी


नागपुर: नागपुर जिले की पारशिवनी तहसील के कन्हान थाना अंतर्गत संचालित हो रहे अवैध लाॅज संचालकों को लेकर एसडीओ रामटेक सहित कन्हान पुलिस ने बड़ा क़दम उठाया है, तथा क्षेत्र में चल रहे 12 लाॅज संचालकों नोटिस जारी कर लाॅज संचालन से संबंधित दस्तावेज 7 दिनों के भीतर देने के आदेश दिए गए हैं।

कन्हान थाना अंतर्गत संचालित हो रहे अवैध लाॅज को लेकर UCN News के द्वारा प्रमुखता से मुद्दा उठाया गया था, जिसमें ग्राम पंचायत टेकाडी सहित SDO रामटेक वंदना सवरंगपते एवं कन्हान थानेदार सार्थक नेहेते के द्वारा विविध कानूनी पहलुओं पर विचार करने के बाद 24 लाॅज संचालकों में से 12 लाॅज संचालकों को कन्हान पुलिस ने नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर लाॅज से संबंधित सभी दस्तावेज मांगे गए हैं। 

ज्ञात हो कि कन्हान थाना अंतर्गत कई लाॅज संचालकों के द्वारा बिना स्थानीय निकाय संस्था की अनुमति के लाॅज का संचालन किया जा रहा था, जिसकों लेकर टेकाडी कोयला खदान ग्राम पंचायत के नागरिकों के द्वारा SDO वंदना सवरंगपते, कन्हान थानेदार सार्थक नेहेते से लिखित शिकायत की गई थी।