logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Khaparkheda: खापरखेड़ा परिसर में घटी दिल दहलाने वाली घटना, डोजर ऑपरेटर ने बाइक समेत खुद को जलाया


नागपुर: खापरखेड़ा के एक व्यक्ति ने खुद की बाइक में आग लगा दी और बाद में खुद को भी जलती हुई बाइक के हवाले कर दिया। यह दिल दहलाने वाली घटना शनिवार के सुबह साढ़े दस बजे हुई। 

घटनास्थल के समीप पांच एकर फार्म हाउस है। इस फार्म हाउस में अभिषेक जगने नमक व्यक्ति काम करता है। अभिषेक को फार्म हाउस में प्रवेश करते समय उसे बाइक और आदमी जलता हुए दिखाई दिया। उसने पुलिस को इस बात की सुचना दी। पुलिस ने दमकल विभाग से गाड़ी बुलाई लेकिन तब तक बाइक और आदमी पूरी तरह जलकर राख हो गए थे। बाइक की नंबर प्लेट भी जल गई थी। गाड़ी के चेसिस नंबर से मालिक का नाम पता चला। 

मृतक की पहचान खापरखेड़ा वार्ड नंबर तीन निवासी ललित सुखाराम वस्त्राने है। वह पत्नी और दो बेटे के साथ रहता था। वह खापरखेड़ा बिजली घर में डोजर ऑपरेटर के तौर पर कार्यरत था। दारू पीकर डोजर मशीन चलाते कई बार वह पकड़ने जाने की वजह से तीन दिन से उसे काम पर आने से मना किया गया था। 

यह भी जानकारी है कि शुक्रवार को मृतक ललित थाने में जाकर इस मामले में शिकायत भी दर्ज कराना चाह रहा था लेकिन नशे में होने के कारण उसकी पत्नी ने उसके साथ चलने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी से कहा सुनी हुई और गुस्से में आकर उसने आत्महत्या कर ली। खापरखेड़ा पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर खुदकुशी का मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच खापरखेड़ा पुलिस कर रही है।