logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: किन्नर समाज ने विधानभवन परिसर के मुख्य द्वार पर किया प्रदर्शन, मची अफरा-तफरी, मुख्य द्वार किया गया बंद


नागपुर: विधानसभा सत्र के तीसरे दिन नागपुर विधान सभा परिसर में किन्नर समाज ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किन्नर समाज ने प्रवेश पत्र न होते हुए भी, विधान सभा परिसर में जबरन घुसने का प्रयास किया। जिसके चलते कुछ देर के लिए परिसर में तनाव का माहौल बन गया। सुरक्षा के लिहाज से विधानभवन का मुख्य द्वार कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया। 

मंगलवार को विधानभवन परिसर में किन्नर समाज ने अपनी मांगों को सरकार के सामने रखने के लिए प्रदर्शन किया। किन्नर समाज के पास प्रवेश पत्र नहीं था। प्रवेश पत्र विधानभवन परिसर में प्रवेश के लिए अनिवार्य होता है। ये बात सुरक्षा कर्मी द्वारा तृतीयपंथियों को बताई गई और नियमों का हवाला देते हुए किन्नर समाज को अंदर नहीं जाने दिया गया।  

इस बात से गरमागर्मी हो गई, जिसके चलते विधानभवन परिसर के मुख्य द्वार को कुछ देर के लिए बंद करवाया गया। किन्नर समाज के जाने के बाद द्वार पुनः खोल दिए गए।