logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Kolkata Doctor Case: मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर भी हुए आंदोलन में शामिल, सरक़ार से सुरक्षा की मांग


नागपुर: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टर की दुष्कर्म और बलात्कार का  मामला तूल पकड़ता जा रहा  है। आरोपियों के ऊपर कार्रवाई और न्याय की मांग को लेकर देश भर के डॉक्टरों ने ओपीडी बंद आंदोलन शुरू कर दिया है। इस आंदोलन में नागपुर के मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर भी शामिल हो गए हैं। मंगलवार को अस्पताल के बाहर निवासी डॉक्टरों ने इसको लेकर आंदोलन किया। इस दौरान सभी ने डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने की मांग की। इसी के साथ यह भी कहा कि, जब तक यह मांग पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन शुरू रहेगा।

ज्ञात हो कि, चार दिन पहले कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और बाद में उसकी हत्या करने  का मामला सामने आया था। मामले के उजागर होने के बाद पश्चिम बंगाल के सभी डॉक्टर न्याय की मांग करते हुए आंदोलन पर बैठ गए। बंगाल से शुरू आंदोलन की आग देश भर में फ़ैल गई। देश भर के सभी निवासी डॉक्टर मृतक डॉक्टर को न्याय देने की मांग करते हुए आंदोलन कर रहे हैं। इसी के तहत देश भर के डॉक्टरों ने आज ओपीडी बंद आंदोलन शुरू किया। 

नागपुर सहित मध्य भारत के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के डॉक्टर भी इसमें शामिल हुए। मार्ड द्वारा समर्थित इस आंदोलन में डॉक्टर शामिल हुए और अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। बैनर पोस्टर लेकर आयोजित इस आंदोलन में घटना में पीड़ित को न्याय देने सहित आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान डॉक्टरों ने प्रशासन से डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए उचित उपाय उठाने की मांग भी की। 

अनिश्चित काल तक चलेगा आंदोलन 

कोलकाता में हुई इस घटना से देशभर में उबाल है। सभी डॉक्टर्स घटना का लगातर विरोध कर रहे हैं। मेडिकल के सभी रेजिडेंट डॉक्टर घटना पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। आज हुए आंदोलन में सभी ने बिना सुरक्षा काम नहीं करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि, घर के बाद अस्पताल उनका दूसरा घर होता है,जहाँ सबसे ज्यादा समय वह बिताते हैं। अगर इस तरह की घटना वहां होगी तो काम कैसे किया जाएगा। इस के साथ सभी आंदोलनकारियों ने सरकार से सुरक्षा को लेकर उचित कदम उठाने की मांग की। ऐसा नहीं करने पर अनिश्चितकाल तक आंदोलन करने की चेतावनी भी दी। 

मरीजों को भारी परेशानी का करना पड़ा सामना 

डॉक्टरों के इस आंदोलन से अस्पताल में आने वाले मरीजों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। मेडिकल अस्पताल में राज्य भर से मरीज आते हैं, लेकिन डॉक्टर्स के आंदोलन के कारण ओपीडी बंद रहा। जिसके कारण मरीजों को वापस लौटना पड़ा। वहीं इस अनिश्चितकालीन हड़ताल से मरीजों को भारी परेशानी हो रही है।