logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आभा पांडे के आरोपों को कृष्ण खोपड़े ने बताया निराधार, कहा- प्रसिद्धि पाने कर रही काम


नागपुर: पूर्वी नागपुर (East Nagpur) के गिद्दोबा इलाके में एक मंदिर और विहार को तोड़ने के एनआईटी के नोटिस पर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता आभा पांडे (Abha Pandey) ने भाजपा (BJP) विधायक कृष्ण खोपड़े (MLA Krushna Khopde) पर साजिश के तहत एनआईटी द्वारा यह काम करने का आरोप लगाया है। एनसीपी नेता के आरोप पर खोपड़े ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, "पांडे पूर्व नागपुर से चुनाव लड़ना चाहती हैं। इसलिए प्रसिद्धि पाने के लिए मुझपर निराधार आरोप लगा रही हैं।

खुद पर लगे आरोपों पर जवाब देते हुए खोपड़े ने कहा, "स्थानीय नागरिकों ने एनआईटी को लिखित दिया था, जिसमें उन्होंने मंदिर और बुद्ध विहार को तोड़कर यह मैदान बनाने की मांग की।" उन्होंने आगे कहा, "आभा पांडे पूर्व नागपुर से आगामी विधानसभा चुनाव में लड़ना चाहती हैं। इसलिए प्रसिद्धि पाने के लिए वह इस तरह के निराधार आरोप लगा रही हैं।"

खोपड़े ने कहा, "वह मेरा नाम इसलिए ले रहे हैं क्योंकि मेरा नाम लिए बिना उन्हें प्रचार नहीं मिलेगा जबकि उसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है।" इसी के साथ भाजपा विधायक ने आभा पांडे पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। 

पांडे ने क्या लगाया आरोप?

गुरुवार को पांडे ने पत्रकारवार्ता कर कृष्ण खोपड़े पर जानबूझकर मंदिर और बुद्ध विहार तोड़ने का आरोप लगाया। पांडे ने कहा, "गिड़डोबा नगर के एक लेआउट में मुख्य मार्ग से अतिक्रमण को हटाया जाने  का आग्रह नागरिकों द्वारा किया गया था। जिसे उन्होंने एनआईटी कर्मचारियों की मदद से हटवा दिया। वहीं इस कार्रवाई को खोपड़े ने अपने ईगो से जोड़ लिया और मंदिर सहित बुद्ध विहार तोड़ने के लिए एनआईटी अधिकारीयों पर दवाब बनाया और नोटिस भिजवाया।" पांडे यहीं नहीं रुकी उन्होंने खोपड़े पर ज़मीन दलालों का साथ देने और गलत तरीके से रेगुलाइजेशन लेटर जारी करवाए जाने  का  भी आरोप लगाया।